Police Company To Be Release in 2 Parts: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा लंबे समय बाद एक बड़े क्राइम प्रोजेक्ट के साथ वापसी करने जा रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘पुलिस कंपनी’ की शूटिंग आज यानी 17 अगस्त से शुरू हो गई है। फिल्म में हर्षवर्धन राणे को मुंबई पुलिस के चर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक का किरदार निभाते देखा जाएगा। इस फिल्म को टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है। सुनने में आ रहा है कि फिल्म में फरदीन खान, सौरभ शुक्ला, परेश रावल और मकरंद देशपांडे सहित कई कलाकारों को अहम में देखा जाएगा। बड़ी जानकारी यह है कि मेकर्स ने फिल्म को 2 पार्ट्स में रिलीज करने की प्लानिंग की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 53 की उम्र में प्यार के रंग में रंगे हैं Anurag Kashyap, 20 साल छोटी Shubhra Shetty को कर रहे हैं डेट)
2 पार्ट्स में रिलीज होगी राम गोपाल वर्मा और हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'पुलिस कंपनी' (Pic Credit: Instagram)
दो पार्ट में रिलीज होगी 'पुलिस कंपनी'
'पुलिस कंपनी' को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक राम गोपाल वर्मा की यह फिल्म दो पार्ट में बनाई जा रही है। दोनों फिल्मों की शूटिंग एक के बाद एक की जाएगी। मेकर्स दोनों हिस्सों को 2027 में ही रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को मेकर्स ने दो पार्ट्स में भी पेश किया था। ये दोनों ब्लॉकबस्टर साबित हुए थे।
पहले वेब सीरीज बनाने की थी योजना
‘पुलिस कंपनी’ की कहानी ज्यादा बड़ी हो रही थी तो मेकर्स ने इसे वेब सीरीज में बनाने का निर्णय लिया था। हालांकि राम गोपाल वर्मा का मानना था कि कहानी, किरदार और इसका बड़े स्तर का एक्शन थिएट्रिकल एक्सपीरियंस के लिए ज्यादा बेहतर है। अब वो भी फिल्म को 2 पार्ट्स में बनाएंगे। सूत्रों के मुताबिक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता से भी मेकर्स को दो पार्ट में बड़े क्राइम ड्रामा को रिलीज करने का भरोसा मिला है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: लोकेश-वामिका की 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का Allu Arjun ने किया रिव्यू, बताया ‘तमिल क्लासिक’)
दिखेगी 90 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी
‘पुलिस कंपनी’ की कहानी 1990 के दशक के आखिर और 2000 के शुरुआती वर्षों की मुंबई पर आधारित होगी। फिल्म में मुंबई पुलिस की डिटेक्शन यूनिट और अंडरवर्ल्ड के बीच चल रही जंग को दिखाया जाएगा। उस दौर में मुंबई पुलिस की एक खास टीम को संगठित अपराध और खतरनाक गैंग्स से निपटने के लिए तैयार किया गया था। यह टीम आगे चलकर ‘एनकाउंटर स्क्वाड’ के नाम से मशहूर हुई। फिल्म में हर्षवर्धन राणे दया नायक की भूमिका निभाएंगे।
2027 में रिलीज होगी 'पुलिस कंपनी'
मेकर्स का लक्ष्य फिल्म की शूटिंग 2026 के अंत तक पूरी करने का है। इसके बाद ‘पुलिस कंपनी’ के पहले पार्ट को 2027 के मध्य में रिलीज करने की योजना है। दूसरा पार्ट इसके कुछ महीनों बाद सिनेमाघरों में लाया जाएगा।
