PM Narendra Modi Tweet: दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। बीते दिन आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले ये खबर सामने आई थी कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से आशा भोसले को एडमिट कराया गया। हालांकि बाद में आशा भोसले की पोती ने सच्चाई बता दी है। जनाई भोसले ने कहा है कि आशा भोसले की हालत स्थिर है। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आशा भोसले के लिए एक ट्वीट किया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है।-(ये भी पढ़ें-कैसी है आशा भोसले की तबीयत? पोती जनाई भोसले ने दिया हेल्थ अपडेट)
आशा भोसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मंगल कामना (pic credit-twitter/instagram)
आशा भोसले के लिए पीएम मोदी ने किया ट्वीट (pic credit-instagram)
पीएम मोदी ने आशा भोसले के लिए किया ट्वीट
दिग्गज गायिका आशा भोसले की तबीयत बिगड़ने की खबर से पूरा देश चिंतित है। मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में उन्हें अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स में कार्डियक अरेस्ट की बात कही गई थी, लेकिन परिवार ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि उनकी हालत स्थिर है। परिवार ने सभी से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है और इलाज के बारे में सकारात्मक अपडेट देने का वादा किया है। सोशल मीडिया पर रिकवरी की कामनाओं का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर चिंता जताई और आशा भोसले को जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने लिखा, 'आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।' (ये भी पढ़ें-Asha Bhosle को 92 वर्ष की उम्र में आया हार्ट अटैक, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुईं भर्ती)
आशा भोसले की पोती ने कही थी ये बात
आशा भोसले और पीएम मोदी के बीच सम्मान भरा रिश्ता रहा है। पिछले साल पीएम के 75वें जन्मदिन पर आशा भोसले ने एक स्पेशल वीडियो संदेश में उनकी तारीफ की थी। आशा भोसले ने दशकों तक हजारों गाने गाए और कई महान संगीतकारों के साथ काम किया। पिया तू आब तो आजा, दिल चीज क्या है, चुरा लिया है तुमने जो दिल को और इन आंखों की मस्ती जैसे गाने आज भी अमर हैं। कल रात उनकी पोती ज़नै ने सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य अपडेट शेयर किया और कहा, 'मेरी दादी आशा भोसले अत्यधिक थकान और सीने के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा।'
