बॉलीवुड

Asha Bhosle Admitted: कैसी है आशा भोसले की तबीयत? पोती जनाई भोसले ने दिया हेल्थ अपडेट

Asha Bhosle Health Update: दिग्गज गायिका आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने एक ट्वीट किया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। जनाई भोसले ने आशा भोसले की सेहत के बारे में जानकारी दी है।

Image

कैसी है आशा भोसले की तबीयत? (pic credit-instagram)

Asha Bhosle Health Update: कुछ देर पहले ही दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई कि इंटरनेट पर हलचल तेज हो गई। रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि आशा भोसले को शनिवार को मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट आने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया। इस न्यूज ने उनके चाहने वाले परेशान हो गए हैं। इस बीच आशा भोसले की पोती जनाई भोसले (Zanai Bhosle) का एक ट्वीट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-Asha Bhosle को 92 वर्ष की उम्र में आया हार्ट अटैक, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुईं भर्ती)

asha bhosle health.

कैसी है आशा भोसले की तबीयत? (pic credit-instagram)

आशा भोसले की पोती ने कही ये बात

वेटरन गायिका आशा भोसले ब्रिच को कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि पहले ये खबर सामने आई थी कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। इस बीच आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने सच्चाई बता दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'मेरी दादी, आशा भोसले, अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। उनका इलाज चल रहा है। उम्मीद है कि जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। हम आपको पॉजिटिव अपडेट देते रहेंगे। ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। सभी लोग आशा भोसले की सलामती के लिए दुआ मांग रहे हैं।

आशा भोसले ने गाए इतने गाने

बताते चलें कि दिग्गज गायिका आशा भोसले का करियर सात दशकों से ज्यादा लंबा है। उन्होंने 20 से ज्यादा भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने गाए हैं। उन्हें साल 2008 में पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया था। वे स्वर्गीय गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। आशा भोसले ने 2013 में फिल्म माई से अभिनय में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने अल्जाइमर से पीड़ित मां का रोल निभाया था।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article