बॉलीवुड

Asha Bhosle को 92 वर्ष की उम्र में आया हार्ट अटैक, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुईं भर्ती

Asha Bhosle Suffers Cardiac Arrest: बॉलीवुड की लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ा है।

Image

आशा भोसले को आया कार्डियेक अरेस्ट, फोटो क्रेडिट- आशा भोसले फेसबुक

Asha Bhosle Suffers Cardiac Arrest: भारत की लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले ने अपनी आवाज और गानों से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता है। लेकिन हाल ही में आशा भोसले को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आशा भोसले को शनिवार की सुबह 11 बजे दिल का दौरा पड़ा है। ऐसे में आशा भोसले को तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबरों के मुताबिक, आशा भोसले का एमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज में इलाज जारी है। लेकिन उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि आशा भोसले की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बता दें कि अभी तक आशा भोसले (Asha Bhosle) के परिवार या अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। यह भी पढ़ें: Viral Video: आशा भोसले ने दुबई में गाया 'हुस्‍न तेरा तौबा-तौबा', विक्की कौशल के हुक स्टेप को किया रीक्रिएट

    आशा भोसले (Asha Bhosle) भारत की मशहूर गायिका हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने दिये हैं। वह म्यूजिक इंडस्ट्री का काफी बड़ा नाम हैं। संगीत में आशा भोसले को करीब 70 साल का अनुभव है और अपने म्यूजिकल करियर में उन्होंने केवल हिंदी ही नहीं बल्कि 20 भारतीय और कई विदेशी भाषाओं में भी गीत गाए हैं। साल 2000 में आशा भोसले को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वहीं साल 2008 में आशा भोसले को पद्म विभुषण अवॉर्ड से नवाजा गया था। यह भी पढ़ें: आशा भोसले के आगे नतमस्तक हो गए Sonu Nigam, चरणों को धोकर दिया गायिका को सम्मान
    asha bhosle

    फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी

      फिल्मफेयर और नेशनल अवॉर्ड जीतने के अलावा आशा भोसले (Asha Bhosle) 'हेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर' के तौर पर ग्रैमी अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट हुई थीं। खास बात तो यह है कि आशा भोसले ने सिंगिंग के साथ-साथ एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है। साल 2013 में उन्होंने फिल्म 'माई' के साथ डेब्यू किया था, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया था। आशा भोसले के चर्चित गानों की बात करें तो इसमें 'पिया तू अब तो आजा', 'ये मेरा दिल', 'दिल चीज क्या है', 'इन आंखों की मस्ती...' और 'रंगीला रे' जैसे गाने शामिल हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article