Asha Bhosle Health Update: दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले जा रहा था कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से उन्हें एडमिट कराया गया था। हालांकि बाद में ये खबर सामने आई कि आशा भोसले को फेफड़ों में संक्रमण के कारण अस्पताल ले जाना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आशा भोसले के लिए मंगल कामना की है। इस बीच प्लेबैक सिंगर आशा भोसले को लेकर एक खबर सामने आई है। नई रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।- (ये भी पढ़ें-Asha Bhosle के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मंगल कामना, कहा- 'जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं')

आशा भोसले की हालत नाजुक (pic credit-instagram)
कैसी है आशा भोसले की तबीयत
दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले की तबीयत बिगड़ने की खबर से पूरा देश चिंतित है। 92 वर्षीय आशा भोसले को शनिवार शाम मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में फेफड़ों में संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया। PTI को सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वे आईसीयू में हैं। आशा भोसले के परिवार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। शनिवार को उनकी जायना भोसले ने कहा 'मेरी दादी आशा भोसले अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हम आपको सकारात्मक अपडेट देते रहेंगे।'-(ये भी पढ़ें-52 साल के इस सिंगर पर भड़क गई थीं आशा भोसले, जड़ना चाहती थीं थप्पड़)
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी आशा भोसले के लिए ट्वीट किया है। पीएम ने एक्स पर लिखा, 'आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।' आशा भोसले स्वर्गीय लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। उन्होंने आठ दशकों से भी ज्यादा लंबे करियर में 12,500 से अधिक गाने गाए हैं। उन्होंने मीना कुमारी, मधुबाला, जीनत अमान, काजोल, उर्मिला मातोंडकर समेत कई अभिनेत्रियों को अपनी आवाज दी है। अब सभी लोग उनकी सलामती के लिए सुबह-शाम दुआ कर रहे हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
