PM Narendra Modi Tweet: दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर (Suman Kalyanpur) की मौत हो गई है। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। 89 साल की उम्र में सुमन कल्याणपुर ने आखिरी सांस ली है। अब सभी को सुमन कल्याणपुर की मौत पर दुख जता रहे हैं। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का एक ट्वीट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी ने सुमन कल्याणपुर को श्रद्धांजलि दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-Suman Kalyanpur का 89 साल की उम्र में हुआ निधन, लता मंगेशकर से होती थी तुलना)
पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख (pic credit-twitter/instagram)
पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख (pic credit-twitter)
पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
सुमन कल्याणपुर की मौत पर नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। उनकी मधुर आवाज और भावपूर्ण गायकी ने भारतीय संगीत और सांस्कृतिक जगत को समृद्ध बनाया। उन्होंने अपने गीतों के जरिए संगीत प्रेमियों और भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों के दिलों में एक खास जगह बनाई। उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ऊं शांति।' पीएम के ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है और सभी लोग दिग्गज गायिका को श्रद्धांजलि दे रहे है।
सुमन कल्याणपुर ने सालों तक म्यूजिक इंडस्ट्री पर किया राज
मालूम हो कि पीएम मोदी के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सुमन कल्याणपुर की मधुर आवाज ने छह दशकों तक संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया। सुमन कल्याणपुर को साल 2023 में कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया था। उनका जन्म 28 जनवरी 1937 को हुआ था और 1958 में उन्होंने मुंबई के व्यवसायी रामानंद कल्याणपुर से शादी की थी। 1960 और 1970 के दशक की मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर ने भारतीय संगीत जगत को कई यादगार गीत दिए। आज भी लोग उनके गाने सुनते हैं।
