बॉलीवुड

Suman Kalyanpur का 89 साल की उम्र में हुआ निधन, लता मंगेशकर से होती थी तुलना

Suman Kalyanpur passed away: मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का 31 मई की देर रात निधन हो गया है। दिग्गज गायिका के निधन से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।

Image

सुमन कल्याणपुर का हुआ निधन (Pic Credit: Instagram)

Suman Kalyanpur passed away: मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का रविवार यानी 31 मई को निधन हो गया। उनकी उम्र 89 साल थी। कहा जा रहा है कि दिवंगत गायिका ने मुंबई स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। सुमन कल्याणपुर की मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। उनकी मौत की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को स्तब्ध कर दिया है। लोगों का कहना है कि सुमन कल्याणपुर की मौत के साथ इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया है। सुमन कल्याणपुर (Suman Kalyanpur) के योगदान को भुलाए नहीं भुलाया जाएगा। साल 2023 में भारतीय सरकार ने सुमन कल्याणपुर को 'पद्म भूषण' सम्मान से सम्मानित किया था। (इसे भी पढ़ें: Bobby Deol ने 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट संग हुई अनबन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच)

जानिए कौन थीं सुमन कल्याणपुर

सुमन कल्याणपुर का जन्म 28 जनवरी, 1937 को बांग्लादेश के भवानीपुर में हुआ था। सुमन का पारिवारिक नाम हेम्मडी था। बचपन से सुमन को संगीत का शौक था। 1958 में उन्होंने मुंबई-स्थित बिजनेसमैन रामानंद कल्याणपुर से शादी की। उन्होंने 1952 में ऑल इंडिया रेडियो के लिए गाकर अपने करियर की शुरुआत की। (इसे भी पढ़ें: 'मेरे मिसकैरेज के जिम्मेदार विजय', Bigg Boss फेम एक्ट्रेस ने CM पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- '8 लोगों के खिलाफ केस')

इसके बाद सुमन को 1953 में मराठी फिल्म 'शुक्राची चांदनी' के लिए गाने का पहला मौका मिला। सुमन कल्याणपुर ने हिंदी और मराठी फिल्मों में कई गाने गाए थे। अपने करियर में उन्होंने शंकर जयकिशन, रोशन, मदन मोहन कोहली, एसडी बर्मन, एन दत्ता, हेमंत कुमार, चित्रगुप्त, नौशाद, गुलाम मोहम्मद, कल्याणजी आनंदजी और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल सहित कई संगीतकारों के काम किया था।

Suman Kalyanpur Passed Away

Suman Kalyanpur Passed Away

लता मंगेशकर से होती थी तुलना

संगीत की दुनिया में सुमन कल्याणपुर की तुलना लता मंगेशकर से होती थी क्योंकि उनकी आवाज़ें एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती थीं। एक पुराने इंटरव्यू में सुमन ने कहा था कि अपनी और लता मंगेशकर की आवाज में समानता को लेकर वह काफी असहज महसूस करती थीं। कॉलेज के दिनों में सुमन अक्सर लता मंगेशकर के गाने सुनती थीं। जब रॉयल्टी के मुद्दों पर लता ने मोहम्मद रफी के साथ गाने से मना कर दिया था तब उस दौर में सुमन कल्याणपुर ने इस दिवंगत गायक के साथ 140 से भी भी ज्यादा गाने गाए थे। इसके अलावा सुमन ने मुकेश और किशोर कुमार सहित कई दिग्गज गायकों के साथ भी गाने गाए थे।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article