"नंगा, बेशरम आदमी है..." पियूष मिश्रा ने खोले रणबीर कपूर के राज, कपूर लीगेसी पर भी बोली बड़ी बात

भारतीय कलाकार पियूष मिश्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की और कहा कि वो कपूर खानदान की लीगेसी को कंधों पर नहीं ढो रहे हैं। वो इस दौर के सबसे अच्छे कलाकार हैं जो अपना काम एन्जॉय करते हैं और घर चले जाते हैं। पियूष मिश्रा ने जिस अंदाज में रणबीर की तारीफ की है, वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

अभिनेता रणबीर कपूर खुद का पीआर करने में भरोसा नहीं रखते हैं। मीडिया से कम मिलने वाले रणबीर कपूर इस दौर में भी सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। रणबीर कपूर अपने काम में मन लगाते हैं और जब वो खत्म हो जाता है तो परिवार को वक्त देते हैं। रणबीर कपूर भले ही खुद को प्रमोट न करते हो लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि उनका पीआर होता नहीं है। रणबीर कपूर जिन-जिन कलाकारों के साथ काम करते हैं, वो उनके मुरीद हो जाते हैं और यही लोग उनका पीआर करते हैं। अब एक्टर पियूष मिश्रा को ही ले लीजिए, जिन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की है और उन्हें नंगा-बेशरम आदमी तक कह डाला है। (इसे भी पढ़ें- 'Kick*** स्पाई थ्रिलर...' धुरंधर देखकर उछल पड़े रणवीर शौरी, जमकर की तारीफ)

Ranbir Piyush

Image Source: Ranbir & Piyush

रणबीर नंगा-बेशरम आदमी है

पियूष मिश्रा बीते दिनों एक मीडिया हाउस के इवेंट में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने रणबीर कपूर के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वो बहुत ही दिलचस्प आदमी हैं। पियूष मिश्रा ने कहा, "रणबीर एकदम नंगा और बेशरम आदमी है। वो अपना काम करता है और सेट पर ही लोगों से खूब बातें करता है। उसकी बातें ऐसी होती हैं कि मैं यहां तो बता ही नहीं सकता हूं। बहुत ही दिलदार और बेहतरीन कलाकार है। इस जनरेशन में उससे बेहतर कोई दूसरा कलाकार नहीं है।"

End of Feed