Deepika Padukone Considered For Mahavatar: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने प्रोफेशनल वर्क को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण को मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस के बाहर देखा गया। थोड़ी देर बार ही दीपिका पादुकोण को लेकर खबरें आने लगी कि मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बन सकती हैं। अब जो लेटेस्ट जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक दीपिका पादुकोण को मेकर्स ने अब विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की 'महावतार' (Mahavatar) के लिए अप्रोच किया है। इस पौराणिक महाकाव्य का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं।
'महावातर' में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण?
प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने मिड-डे को बताया है कि टीम इस समय ऐसे इंसान की तलाश में हैं, जो 'परशुराम' के साथ लिखे गए किरदार में गंभीरता और इमोशनल गहराई लेकर आ सके। टीम को लग रहा है कि दीपिका पादुकोण इस किरदार के लिए एकदम फिट साबित होती है। 'महावातर' को लेकर मेकर्स ने दीपिका पादुकोण से बातचीत भी शुरू कर दी है। यह भी सुनने में आया है कि दीपिका पादुकोण ने टीम से मुलाकात भी की है।
विक्की कौशल की फिल्म 'महावातर' का निर्देशन अमर कौशिक करने वाले हैं। अगर चीजें ठीक रहती हैं कि दीपिका पादुकोण और विक्की कौशल की जोड़ी इस मूवी के माध्यम से पहली बार बड़े परदे पर दिखाई देगी। सभी फैन्स को इस समय ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है, जो मेकर्स द्वारा जल्द की जा सकती है।
संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' और नाग आश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' से बाहर किए जाने के बाद भी दीपिका पादुकोण को एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स मिल रहा हैं। 'महावातर' के अलावा दीपिका पादुकोण के पास शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' और अल्लू अर्जुन की नेक्स्ट भी है, जिसका निर्देशन एटली कुमार करने वाले हैं।
