King: शाहरुख ने एक झटके में वसूल लिया फिल्म का आधा बजट, इस कंपनी को मिले डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स

King Update: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म किंग को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि पेन मरुधर किंग के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीद लिए हैं।

King Update: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म किंग (King) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी पर सभी की नजरें टिकी हुई है। फिल्म किंग से शाहरुख बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इससे पहले शाहरुख फिल्म डंकी में नजर आए थे। इस मूवी को लोगों ने काफी प्यार दिया था। इस बीच शाहरुख खान की फिल्म किंग को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी ने किंग के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीद लिए हैं। (ये भी पढ़ें-'किंग जैसा महसूस कर रहा हूं...' Shah Rukh Khan ने ऑस्कर टीम से कह दी बड़ी बात)

king update

शाहरुख ने एक झटके में वसूल लिया फिल्म का आधा बजट (pic credit-king film)

शाहरुख ने एक झटके में वसूल लिया फिल्म का आधा बजट (pic credit-king film)

इस कंपनी को मिले किंग के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स

शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग के इंतजार में लोग अपनी पलके बिछाए बैठे हैं। 400 करोड़ रुपये के भारी बजट वाली इस एक्शन फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अनिल कपूर, अभय वर्मा, अरशद वारसी समेत कई बड़े कलाकार हैं। फिल्म 2026 के क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज होने वाली है और फैंस में इसके प्रति उम्मीदें बहुत ऊंची हैं। इस बीच बॉलीवुड हंगामा ने एक्सक्लूसिव जानकारी दी है कि पेन मरुधर ने किंग के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन अधिकार 250 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। यह साल का सबसे बड़ा थिएट्रिकल डील में से एक है। सूत्रों ने बताया, 'पेन मरुधर ने शाहरुख खान की बैनर के साथ लंबे समय से संबंध रखा है। उन्होंने पहले जवान, और डंकी समेत कई फिल्में रिलीज की हैं।'

End of Feed