बॉलीवुड

मनी लॉन्ड्रिंग केस में Jacqueline Fernandez के अप्रूवर बनने में ED ने अटकाया रोड़ा, कोर्ट ने दिया जवाब देने का समय

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 20, 2026, 05:23 PM IST

Jacqueline Fernandez-Sukesh Chandrasekhar Money Laundering Case: एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में अप्रूवर बनना चाहती हैं। अब इसको लेकर ED कोर्ट पहुंच गई है।

Image

जैकलीन फर्नांडिस को नहीं मिली राहत (Image Source: Reddit/ Pinterest)

Jacqueline Fernandez-Sukesh Chandrasekhar Money Laundering Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जैकलीन फर्नांडिस की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई अपडेट्स सामने आते रहे हैं। जैकलीन का नाम कुछ समय समय पहले अपराधी सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) से जुड़ा था। इसके बाद से एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। इन सब के बीच सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन ने कोर्ट में अर्जी दी है कि वो अप्रूवर बनना चाहती हैं। इसको लेकर ED ने कोर्ट से समय मांग लिया है। इस खबर ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है। (ये भी पढ़ें:साजिद खान से लेकर ठग सुकेश चंद्रशेखर से जैकलीन फर्नांडिस ने लड़ाया इश्क, सलमान खान की मोहब्बत को मारी ठोकर)

केस में आया नया अपडेट

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर से सुकेश चंद्रशेखर के मनी लांड्रिंग केस को लेकर चर्चा में आ गई है। इस केस में एक नया अपडेट सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में एक्ट्रेस की अप्रूवर बनने की अर्जी पर सुनवाई हुई। इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (Enforcement Directorate) ने कोर्ट को बताया कि जैकलीन की ये अर्जी काफी वैग है, यानी इसमें साफ-साफ बातें नहीं लिखी गई हैं। ED ने कहा कि उन्हें इस अर्जी को अच्छे से पढ़ने और जांचने के लिए कुछ और समय चाहिए। कोर्ट ने ED की बात मान ली और उन्हें जवाब देने के लिए समय दे दिया। अब अगली सुनवाई 8 मई 2026 को होगी। आपको बता दें कि अप्रूवर बनने का मतलब होता है कि वो केस में दूसरे आरोपियों के खिलाफ गवाही देने को तैयार हैं, जिसके बदले उन्हें माफी या सजा में छूट मिल सकती है। (ये भी पढ़ें: मां को याद कर भावुक हुईं जैकलीन फर्नांडीज, कहा-"मैं खुशकिस्मत हूं कि उनके जाने से पहले मैं कुछ...)

सुकेश चंद्रशेखर संग वायरल हुई थी तस्वीरें

एक्ट्रेस जैकलीन की एक समय पर सुकेश चंद्रशेखर संग कई तस्वीरें वायरल हुई थी। सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन के अफेयर की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन के अफेयर के कुछ समय बाद ही एक केस सामने आया। 200 करोड़ रुपये की ठगी के इस केस ने जैकलीन की पूरी लाइफ बदल दी।

Jacqueline Fernandez-Sukesh Chandrasekhar Money Laundering Case

जैकलीन फर्नांडिस को नहीं मिली राहत (Image Source: Reddit/ Pinterest)

जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर

सुकेश चंद्रशेखर काफी लंबे समय से जेल में बंद है। सुकेश चंद्रशेखर को पहले तिहाड़ जेल में रखा गया था। लेकिन अब वो दिल्ली की मंडोली जेल है। सुकेश चंद्रशेखर अक्सर जेल से जैकलीन को खत लिखता है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article