Patna Shuklla Screening: सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए सलमान खान, बोले 'वो हमारे बहुत करीबी थे...'

Salman Khan Remember Satish Kaushik: बीती रात निर्माताओं ने रवीना टंडन की फिल्म 'पटना शुक्ला' की स्क्रीनिंग होस्ट की थी। 'पटना शुक्ला' देखने पहुंचे सलमान खान (Salman Khan) ने इस मौके पर दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक को याद किया। सलमान खान ने बताया कि सतीश जी उनके काफी क्लोज थे।

Salman Khan Remember Satish Kaushik: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्मता-निर्देशक और एक्टर सतीश कौशिक का 2023 में दिल्ली में निधन हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सतीश कौशिक की जान कार्डियक अरेस्ट के चलते गई थी। बीती रात मुंबई में हुई रवीना टंडन की फिल्म 'पटना शुक्ला' (Patna Shuklla) की स्क्रीनिंग होस्ट की गई थी। इस फिल्म को देखने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपने भाई अरबाज खान के साथ देखने पहुंचे। उन्होंने फिल्म को काफी सपोर्ट भी किया। 'पटना शुक्ला' की स्क्रीनिंग पर सलमान खान ने सतीश कौशिक (Satish Kaushik) को याद किया और वो इमोशनल हो गए।

Salman Khan and Satish Kaushik

एक रिपोर्टर से बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि सतीश जि हमारे बड़े ही क्लोज थे। दिलचस्प बात यह है कि मरने से पहले जो भी प्रोजेक्ट्स उन्होंने उठाए थे वो उन्हें पूरा करके गए। सतीश कौशिक फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का भी हिस्सा थे। बता दें सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तेरे नाम' का निर्देशन सतीश कौशिक ने ही किया था।

End of Feed