Pati Patni Aur Woh 2 cast revealed: साल 2019 में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की सुपरहिट फिल्म पति पत्नी और वो 2 के सीक्वल को लेकर लम्बे समय से बातें हो रही थीं। मेकर्स ने भी फिल्म के अंत में इशारा दिया था कि वो इसका सीक्वल जल्द ही सबसे सामने पेश करेंगे, जिसके लिए सभी एक्साइटेड हैं। फिल्म पति पत्नी और वो के सीक्वल की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है। टी-सीरीज के बैनर तले बनी फिल्म पति पत्नी और वो 2 के मेकर्स ने ओरिजनल स्टारकास्ट की जगह आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और सारा अली खान को साइन किया है।
पीपिंगमून की लेटेस्ट खबर की मानें तो फिल्म पति पत्नी और वो 2 में कार्तिक, अनन्या और भूमि की जगह आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और सारा अली खान मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। जहां फिल्म में आयुष्मान खुराना 'पति' के रूप में दिखाई देंगे तो वहीं वामिका गब्बी 'पत्नी' और सारा अली खान 'वो' के रूप में दिखाई देंगे। मेकर्स कहानी के मुताबिक नए कलाकारों को साइन करना चाहते थे और उन्हें आयुष्मान, वामिका और सारा की तिकड़ी इसके लिए परफेक्ट लगी। मेकर्स को लगता है कि ये तीनों कलाकार फ्रेंचाइजी को अलग स्तर पर ले जाएंगे और दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे।
बहुत कम लोगों को पता है कि कार्तिक स्टारर पति पत्नी और वो साल 1978 में आई संजीव कुमार की पति पत्नी और वो की रीमेक थी, जिसे नए तड़के के साथ दर्शकों के सामने पेश किया गया था। डायरेक्टर मुदस्सर अजीज ने पति पत्नी और वो को कानपुर शहर में गढ़ा था, जिसे दर्शकों ने खूब एन्जॉय किया था। हालांकि पति पत्नी और वो 2 ओरिजनल स्टोरी पर आधारित होगी, जिस पर इन दिनों काम चल रहा है। वैसे आप पति पत्नी और वो 2 के लिए कितने एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
