Pathan Worldwide Box Office Day 1: दुनियाभर में बजा शाहरुख खान का डंका, पठान ने पहले दिन लगाया शतक

Pathan Worldwide Box Office Day 1: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान (Pathaan) ने भारत में तो शानदार ओपनिंग दर्ज कराई ही है, उसके साथ-साथ इस मूवी ने विदेशों में भी बम्पर कमाई की है। ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने बताया है कि फिल्म पठान ने पहले दिन ग्लोबली 100 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Pathan Worldwide Box Office Day 1: टाइम्स नाउ हिन्दी एंटरटेनमेंट ने कुछ देर पहले ही आपको अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी थी कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान (Pathaan) ने देश में बम्पर ओपनिंग दर्ज कराई है और पहले दिन अपने खाते में 50 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। फिल्म पठान को देशभर के दर्शकों का प्यार मिला, जिसकी बदौलत इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग दर्ज कराई है। फिल्म पठान को देश में तो प्यार मिल ही रहा है, उसके साथ-साथ इसे विदेशों में भी भरपूर प्यार मिल रहा है। विदेशी मीडिया से सामने आई रिपोर्ट के अनुसार फिल्म पठान ने विदेशों में भी शानदार कमाई की है।

Pathan Worldwide Box Office Day 1: दुनियाभर में बजा शाहरुख खान का डंका, पठान ने पहले दिन लगाया शतक

Pathan Worldwide Box Office Day 1: दुनियाभर में बजा शाहरुख खान का डंका, पठान ने पहले दिन लगाया शतक

जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक ट्वीट जारी कर बताया है कि फिल्म पठान ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये की कमाई की है। जहां पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की फिल्में सिनेमाघरों में फ्लॉप हो रही थीं, वहां शाहरुख खान की पठान ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में बम्पर कमाई शुरू कर दी है। पठान की शुरुआत देख न केवल निर्माता बल्कि ट्रेड एक्सपर्ट्स भी काफी खुश हैं।

End of Feed