बॉलीवुड

आधी रात Pathaan को सलामी देने पहुंचे सैकड़ों फैंस, सड़क हुई जाम तो Shah Rukh Khan ने दिया दीदार

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 23, 2023, 12:42 PM IST

Shah Rukh Khan Meet Fans: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathan) के रिलीज होने में अब दो दिनों से कम का ही समय बचा है। इस बीच रविवार को आधी रात शाहरुख ने अपने फैंस को सर्प्राइज दिया है। शाहरुख अपने घर मन्नत के बाहर खड़े लाखों फैंस से मिलने के लिए बालकनी में आए।

Image

Shah Rukh Khan outside Mannat

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होगी।
  • फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख ने फैंस को बड़ा सर्प्राइज दिया है।
  • शाहरुख मन्नत की बालकली में आकर अपने लाखों फैंस से मिले हैं।

Pathan Starrer Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathan) 25 जनवरी 2023 को रिलीज होनी है। फिल्म की रिलीज में अब केवल दो दिनों से कम का ही समय बचा है। इस बीच रविवार को शाहरुख खान अपने घर मन्नत की बालकनी में नजर आए। आधी रात को शाहरुख ने अपने फैंस को सरप्राईज दिया है। मन्नत के बाहर खड़े लाखों फैंस से मिलने के लिए शाहरुख अचानक बालकनी में आ गए। जो फैंस के लिए काफी हैरान करने वाला था। जिसके बाद अब इंटरनेट पर शाहरुख खान की फैंस के साथ इस मुलाकात की फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें शाहरुख के घर के बाहर खड़े लाखों फैंस एक्टर पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं, वहीं शाहरुख खान भी अपने आइकॉनिक पोज में फैंस पर प्यार बरसा रहे हैं। शाहरुख खान ने इस पर एक ट्वीट भी किया है।

शाहरुख खान ने दिया फैंस का सरप्राईज

शाहरुख खान बीते दिन रविवार को अचानक मन्नक की बालकनी में आ गए और फैंस की तरह हाथ हिलाने लगे, उन्हें फ्लाइंग किस देते नजर आए और अपने आइकॉनिग पोज से भी फैंस का दिल लूटते नजर आए हैं। इस बीच शाहरुख खान ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'रविवार की इस शानदार शाम के लिए आप सभी का बहुत धन्यवाद, मुझे माफ करना, पर मुझे आशा है कि लाल गाड़ी वालों ने अपनी कुर्सी की पेटी बांध ली है। पठान के लिए अपनी टिकट बुक कर लें, अब आप सभी से वहीं मुलाकात होगी..'

शनिवार को फैन ने की थी शिकायत

इससे पहले शनिवार को #AskSRK में शाहरुख खान के एक फैन ने मन्नत के बाहर अपनी सैल्फी ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम कब से इंतजार कर रहे हैं आप बाहर क्यों नहीं आ रहे हैं।' जिसका जवाब देते हुए शाहरुख ने लिखा था, 'आलस आ रहा है यार, बेड पर लेटा हुआ हूं..'।

जिसके बाद अब रविवार को इस तरह शाहरुख खान का बालकनी में आकर फैंस को सरप्राईज देना, वहां मौजूद लोगों के लिए काफी लाजवाब एक्सपीरियंस रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article