बॉलीवुड

Pathan Pre Booking Collection Report: RRR जैसी फिल्मों को पछाड़ Pathan ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 23, 2023, 11:11 AM IST

Pathan Pre Booking Collection Report: शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathan) ने एडवांस बुकिंग के मामले में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। करीब 4 साल बाद बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद अब शाहरुख खान अपनी दमदार वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए जबरदस्त कमाई की है।

Image

Pathan Advance Booking Collection

KEY HIGHLIGHTS
  • एडवांस बुकिंग में शाहरुख खान की पठान ने तोड़े रिकॉर्डस।
  • पठान ने RRR और Drishyam 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ा।
  • शाहरुख खान की फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Pathan Pre Booking Collection Report: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान (Pathan) के साथ लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। शाहरुख खान की फिल्म पठान ने एडवांस बुकिंग के मामले में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। शाहरुख खान के फैंस ने यह लगभग तय कर दिया है कि शाहरुख की वापसी यादगार और बड़ी दमदार होने वाली है। फिल्म पठान ने एडवांस बुकिंग (Pathan Advance Booking) के जरिए जबरदस्त कमाई की है। फिल्म के शो लगातार हाउसफुल हो रहे हैं, दिल्ली से लेकर मुंबई जैसे बड़े महानगरों में टिकट धड़ल्ले से बिक रही हैं। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है। फिल्म के 25 और 26 जनवरी के शो लगभग फुल हो गए हैं। आइए जानते हैं शाहरुख की फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है।

दोबारा बॉक्स ऑफिस किंग बनेंगे शाहरुख खान

कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान की फिल्म पठान ने एडवांस बुकिंग से अब तक करीब 20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। शाहरुख खान पहली बार एक एक्शन हीरो के अवतार में नजर आने वाले हैं और करीब चार साल बाद शाहरुख को बड़े पर्दे पर एक्टिंग करता देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। इस फिल्म को वॉर जैसी सुपरहिट फिल्मों के डायरेक्ट सिद्धार्थ आनंद ने ही निर्देशित किया है। शाहरुख खान की फिल्म पठान में सलमान खान का भी एक कैमियो नजर आने वाला है जिसके देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।

इन फिल्मों के नाम एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड की एक रिपोर्ट के अनुसार, बाहुबली ने 6.50 लाख, KGF 2 ने 5.15लाख, वॉर ने 4.5 लाख, TOH ने 3.46 लाख, प्रेम रतन धन पायो ने 3.40 लाख, पठान ने 3.25 लाख (2 दिन बाकी) ब्रह्मास्त्र ने 3.02 लाख, दृश्यम2 ने 1.16 लाख, आरआरआर ने 1.05लाख का कलेक्शन किया है। फिल्म पठान ने कई सुपरहिट फिल्मों को एडवांस बुकिंग के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article