बॉलीवुड

Pathaan के प्रमोशन के लिए शाहरुख- दीपिका पहुंचेंगे द कपिल शर्मा शो! किंग खान ने दिया जवाब

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 21, 2023, 07:38 PM IST

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में है। इस दौरान एक्टर ने आस्क एसआरके सेंसेशन में अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया है।

Image

shahrukh khan and kapil sharma (credit pic: instagram)

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के रिलीज से पहले किंग खान ने अपने फैंस के लिए आस्क एसआरके सेंसशन (Ask Srk Session) रखा था। इस सेंसेशन के दौरान शाहरुख खान अपनी फैंस को बिल्कुल निराश नहीं करते हैं। वो कोशिश करते हैं कि हर फैन के सवाल का ईमानदारी से जवाब दें। आस्क एसआरके सेंसेशन में एक्टर से फैंस ने कई सवाल पूछे। फैंस इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि शाहरुख खान अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में पहुंचे।

अब एक्टर ने आस्क एसआरके सेंसेशन में खुद इस सवाल का जवाब दिया है। एक्टर से एक फैन ने पूछा कि सर आप इस बार द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में नहीं आ रहे हैं। इसके जवाब में शाहरुख खान ने लिखा, भाई इस बार मैं सीधा मूवी हॉल में ही मिलूंंगा।

द कपिल शर्मा शो में नहीं आएंगे शाहरुख

फैंस इस बात का इंतजार कर रहे थे किंग खान अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में आ सकते हैं। शाहरुख खान ने पठान के लिए नो प्रमोशन पॉलिसी अपनाई है। मेकर्स का कहना है कि पठान को प्रमोशन की जरूरत नहीं है। प्रमोशन के दौरान अक्सर स्टार्स अपने बयान की वजह से विवाद में आ जाते हैं। पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। ये फिल्म 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी। पठान का पहला गाना बेशर्म रंग काफी विवादों में था। गाने के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म को बायकॉट करने की मांग की थी।

फैंस शाहरुख खान की कम बैक फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है। 4 साल बाद एक्टर एक्शन रोल में नजर आएंगे। शाहरुख इसके अलावा जवान में नजर आएंगे। जवान में उनके साथ नयनतारा और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं। इसके अलावा वो राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में भी दिखाई देंगे। डंकी में किंग खान के साथ तापसी पन्नू स्क्रीन शेयर करेंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article