बॉलीवुड

Pathan Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान की पठान ने KGF 2 और War को छोड़ा पीछे, रचा नया कीर्तिमान

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 26, 2023, 10:53 AM IST

Pathan Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान की फिल्म पठान को 25 जनवरी 2023 को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही अर्धशतक लगा दिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर लगभग 52 करोड़ की कमाई कर ली है। जिसके साथ ही पठान ने KGF 2 और War के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

Image

Pathan Box Office Collection Day 1

KEY HIGHLIGHTS
  • पठान ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका।
  • पठान ने कई पुराने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।
  • शाहरुख खान की फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही है।

Pathan Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान (Shah Rukh khan) की फिल्म पठान (Pathan) को 25 जनवरी 2023 को रिलीज कर दिया गया है। रिलीज के पहले दिन ही पठान ने बॉक्स ऑफिस पर अर्धशतक जड़ दिया है। शाहरुख खान ने 4 साल के साथ फिल्म पठान के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर ली है। शाहरुख खान की यह वापसी बिल्कुल पठान के अंदाज में ही हुई है। शाहरुख खान का यह एक्शन हीरो अवतार फैंस को जमकर पसंद आ रहा है। शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) ने ओपनिंग डे पर लगभग 50-52 करोड़ की कमाई कर ली है। जिसके साथ ही पठान ने KGF 2 और War के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है। शाहरुख खान की फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर राज करना शुरू कर दिया है। फिल्म को नॉन-हॉलिडे पर रिलीज किया गया था, बावजूद इसके फिल्म की इस दमदार ओपनिंग ने सभी के छक्के छुड़ा दिए हैं।

KGF 2 और War को छोड़ा पीछे

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 52 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है वो भी एक नॉन हॉलिडे पर। जिसके साथ ही पठान ने KGF 2 और War जैसी सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। War ने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ की कमाई की थी, वही फिल्म KGF 2 ने रिलीज के पहले दिन करीब 52 करोड़ रुपये कमाए थे। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन दोनों फिल्म को ही वीकेंड पर रिलीज किया गया था। बावजूद इसके पठान इन फिल्म से आगे निकल गई है।

शाहरुख खान का जबरदस्त एक्शन

फिल्म पठान में शाहरुख खान का यह एक्शन हीरो अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पठान के रोल में शाहरुख खान को काफी पसंद किया जा रहा है और इसे अब तक का शाहरुख का सबसे बेहतरीन रोल भी कहा जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के रोल की भी जमकर तारीफ हो रही है।

बता दें कि कई ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म पठान की कमाई और भी बढ़ने वाली है। पठान रिलीज के दूसरे दिन 60 करोड़ रुपये तक कमा सकती है। जिसके साथ ही फिल्म को एक लॉन्ग वीकेंड मिलने वाला है। जिससे पठान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को काफी फायदा पहुंचेगा।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article