Pathan Box Office Record: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पठान ने 5 दिनों लम्बे वीकेंड का भरपूर फायदा उठाया है। फिल्म ने देश और दुनिया के दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया और अपने खाते में 542 करोड़ रुपये जोड़ लिए। फिल्म पठान जब रिलीज होने को तैयार थी, तो किसी को नहीं पता था कि यह अपने खाते में पहले वीकेंड में ही इतने करोड़ रुपये जोड़ लेगी लेकिन शाहरुख खान का जादू दर्शकों पर ऐसा छाया कि पठान ने सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले। फिल्म पठान की बम्पर कमाई के सामने ब्रह्मास्त्र, बाहुबली 2 और पुष्पा जैसी फिल्में भी धराशायी नजर आ रही हैं, जो सिनेमाघरों को हिला चुकी हैं। हालांकि किंग खान की पठान साउथ सुपरस्टार यश की केजीएफ 2 का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकामयाब रही है। अगर आप सोच रहे हैं कि पठान किंग खान की केजीएफ 2 का कौन सा रिकॉर्ड नहीं तोड़ पायी है तो आइए आपको बताते हैं...
Pathan Box Office Record: शाहरुख खान ने पहले वीकेंड में कूटे 542 करोड़ रुपये, फिर भी KGF 2 से खा गई मात
अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान (Pathan) ने वर्ल्डवाइड पहले वीकेंड में 542 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ यह पहले वीकेंड में वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरे सबसे बड़ी मूवी बन गई है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर यश की केजीएफ 2 है, जिसने पहले वीकेंड में 546 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यश स्टारर फिल्म केजीएफ 2 को फ्रेंचाइजी का फायदा मिला था, जिस कारण इसको लेकर दर्शकों के बीच में अलग तरह का उत्साह था। पठान ने नॉन हॉलीडे रिलीज होने के बावजूद जिस तरह के आंकड़े दर्ज कराए हैं, वो चौंकाने वाले हैं। अगर पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा रुपये कमाने वाली फिल्मों की बात करें तो वो लिस्ट कुछ इस प्रकार है:
केजीएफ 2: 546 करोड़ रुपये
पठान: 542 करोड़ रुपये
बाहुबली 2:540 करोड़ रुपये
ट्रिपल आर: 500 करोड़ रुपये
Highest First Weekend Worldwide gross Indian movies1. KGFChapter2 - 546 cr2. #Pathaan - 542 cr3. Baahubali2 - 540 cr4. RRR - 500 cr undefined
— ANI (@ANI) Jan 30, 2023
फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे सुपरस्टार्स भी हैं। पठान में इन दोनों कलाकारों ने भी शानदार काम किया है। दर्शक इन दोनों कलाकारों की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं और पठान की सफलता क्रेडिट दे रहे हैं।
