Pathan Day 6 Box Office Early Estimates: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी एक्शन एंटरटेनर पठान रिलीज की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। फिल्म पठान (Pathan) ने पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला शुरू कर दिया था, जो बीते दिन तक जारी रहा। फिल्म पठान ने अपने 5 दिन लम्बे वीकेंड में 542 करोड़ रुपये की कमाई करके कई सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ डाले। फिल्म पठान के फर्स्ट मंडे की बात करें तो इसने सिनेमाघरों में दमदार शुरुआत की है और अपने फर्स्ट मंडे के ऑक्यूपेंसी रेट से सबको चौंका दिया है। फिल्म पठान छठे दिन अच्छी कमाई कर रही है।
अगर ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म पठान को छठे दिन काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म पठान की कमाई पर वर्किंड-डे का कोई असर नहीं पड़ रहा है, जिस कारण यह फर्स्ट मंडे को दमदार आंकड़े दर्ज कराने को तैयार है। फिल्म ने सुबह जैसी शुरुआत की थी, उसे देखते हुए ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि यह मूवी छठे दिन लगभग 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
सबसे बड़ी फर्स्ट मंडे ग्रॉसर बन जाएगी शाहरुख खान की पठान
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पठान जिस तरह से कमाई करती हुई आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए लग रहा है कि यह बॉलीवुड की सबसे फर्स्ट मंडे ग्रॉसर बन जाएगी। अब तक किसी बॉलीवुड फिल्म ने फर्स्ट मंडे के दिन 25 करोड़ रुपये नहीं कमाए हैं। अगर शाहरुख खान की पठान यह कारनामा भी कर देती है तो एक और रिकॉर्ड इसके नाम हो जाएगा।
