Pathaan Teaser: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के फैंस को जिस पल का इंतजार था, वो आ गया है। फिल्म पठान के मेकर्स ने तय समय पर टीजर वीडियो रिलीज कर दिया है, जिसने फैंस के बीच में खलबली मचा दी है। फिल्म पठान (Pathaan) का इंतजार दर्शक बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं क्योंकि इसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) लम्बे समय के बाद एक्शन करते दिखाई देंगे। फिल्म के टीजर से यह पक्का हो गया है कि किंग खान बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं क्योंकि इसमें वो अपने दुश्मनों को गंदे कपड़ों की तरह धोते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान के फैंस ऐसी मूवी का इंतजार लम्बे समय से कर रहे थे, जिसमें किंग खान पूरे स्वैग में नजर आएं।
Pathaan Teaser
पठान के टीजर ने ताजा की डॉन की यादें
फिल्म पठान के टीजर को देखने के बाद डॉन 3 का इंतजार कर रहे फैंस के दिलों को करार आया होगा क्योंकि इसमें किंग खान का बैडएस अवतार दिखाई दे रहा है। डॉन 2 के बाद शाहरुख खान ऐसी कोई फिल्म लेकर बॉक्स ऑफिस पर नहीं आए हैं, जिसने दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ाई हों। फिल्म पठान में शाहरुख खान जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे और उनका सामना जॉन अब्राहम (John Abraham) से है। पठान टीजर में कुछ-कुछ सीन्स ऐसे हैं, जिनमें ये दोनों कलाकार भिड़ते दिख रहे हैं। इन सीन्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पठान में जब इन दोनों के फाइट सीन्स आएंगे तो दर्शक सीटियां बजाए बिना नहीं रह पाएंगे।
दीपिका पादुकोण ने दिखाए सेक्सी मूव्स
शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के अलावा पठान में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी एक्शन करती दिखाई देंगी। फिल्म के टीजर में दीपिका पादुकोण का स्टाइलिश अवतार नजर आता है। कुछ-कुछ सीन्स में तो दीपिका पादुकोण अपने सेक्सी मूव्स दिखाती भी नजर आती हैं। दीपिका पादुकोण के ये मूव्स फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं।
