Pathaan Occupancy Report Day 1: ओपनिंग-डे पर शाहरुख खान की मूवी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दर्शकों से खचाखच भरे हैं थिएटर्स

Pathaan Occupancy Report Day 1: ट्रेड से सामने आई ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर मूवी पठान (Pathaan) ने ओपनिंग-डे पर लगभग 70-80 प्रतिशत का ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराया है। फिल्म पठान की धांसू शुरुआत देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि किंग खान की यह फिल्म ओपनिंग-डे पर 50 करोड़ का कारोबार कर लेगी।

Pathaan Occupancy Report Day 1: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म पठान (Pathaan) की एडवांस बुकिंग बहुत ही शानदार थी, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे थे कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर धांसू शुरुआत करेगी। कई जगहों पर फिल्म पठान के शोज हाउसफुल जा रहे हैं तो कहीं पर लगभग 80 प्रतिशत सीटें भरी नजर आ रही हैं। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्मों ने लम्बे वक्त से ऐसी शुरुआत नहीं की थी, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स काफी खुश हैं। फैंस का कहना है कि पठान रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ही सिनेमाघरों में आई है।

Pathaan Occupancy Report Day 1: ओपनिंग-डे पर शाहरुख खान की मूवी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दर्शकों से खचाखच भरे हैं थिएटर्स

Pathaan Occupancy Report Day 1: ओपनिंग-डे पर शाहरुख खान की मूवी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दर्शकों से खचाखच भरे हैं थिएटर्स

अगर फिल्म पठान की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो ऐसा सुनने में आ रहा है कि फिल्म ने देशभर में लगभग 70 प्रतिशत के ऑक्यूपेंसी रेट के साथ शरुआत की है। साल 2023 में किसी भी हिन्दी मूवी ने इतना शानदार ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज नहीं कराया है। फिल्म को लेकर कई सेंटर्स में गजब की दीवानगी है, जिस कारण वहां पर फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेट 80 प्रतिशत से ऊपर है। फिल्म पठान की शुरुआत ने ट्रेड एक्सपर्ट्स को खुश कर दिया है क्योंकि लम्बे वक्त से बॉलीवुड फिल्में धमाकेदार ओपनिंग दर्ज कराने में नाकामयाब हो रही थीं।

End of Feed