Pathaan की 50 हजार लोगों ने की एडवांस बुकिंग, शाहरुख खान के फैन क्लब ने बुक किया फर्स्ट डे फर्स्ट शो!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 15, 2023, 08:16 PM IST

Pathaan Advance booking First Day First Show: पठान की रिलीज को 10 दिन का समय बाकी है। रिलीज की तारीख नजदीक आते ही पठान की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर यह फिल्म 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

Pathaan Advance booking: शाहरुख खान काफी समय के बाद पठान फिल्म के जरिए बड़े सिनेमा पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म लंबे टाइम से चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के गाने बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण ने जो भगवा रंग बिकिनी पहनी है उस पर जमकर सवाल उठाए गए हैं। इसको लेकर फिल्म का खूब विरोध हो रहा है। अब पठान की रिलीज को 10 दिन का समय बाकी है। रिलीज की तारीख नजदीक आते ही पठान की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान के फैन क्लब ने पूरे भारत में 50 हजार लोगों के लिए 'पठान' के फर्स्ट डे फर्स्ट शो की स्क्रीनिंग का आयोजन किया है।

Shah Rukh Khan in Pathaan

Shah Rukh Khan in Pathaan

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर यह फिल्म 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। हालांकि 'पठान' की रिलीज से पहले ही शाहरुख खान को उनके फैंस ने एक बड़ा तोहफा दिया है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार फैन क्लब के को-फाउंड यश परायानी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि वह 200 से अधिक शहरों में फैंस के लिए 'पठान' के शो आयोजित किए जाएंगे। रिपोर्ट में बताया गया कि मुंबई में ओपनिंग डे पर शाहरुख खान की 'पठान' के 7-8 शो आयोजित किए जाएंगे तो वहीं दिल्ली में 6 शो आयोजित होंगे। अगर हिसाब लगाया जाए तो फैन क्लब के इन शोज से 'पठान' 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है।

End of Feed