शर्मिला टैगोर पटौदी खानदान की सबसे सुंदर बहू में से एक हैं। फैंस एक्ट्रेस की फिल्में आज भी देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। 2023 में एक्ट्रेस कैंसर से जंग लड़ रही थी। अब शर्मिला टैगोर की बेटी सोहा अली खान ने अपने जीवन के उस समय के बारे में बताया। आइए जानते हैं कि सोहा अली खान ने क्या कहा है।
sharmila tagore
नहीं हुई कोई कीमोथेरेपी
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान सोहा अली खान ने कहा-"परिवार में बहुत नुकसान हुआ है। हम बेकार-बेकार स्थितियों से गुजरे हैं, जैसा कि हर कोई गुजरता है। मेरी मां उन बहुत कम लोगों में से एक हैं, जिन्हें स्टेज जीरो पर फेफड़े के कैंसर का पता चला था। लेकिन उनकी कोई कीमोथेरेपी नहीं हुई। उनके शरीर से निकाला गया और अब वह पूरी तरह ठीक हैं।"
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में ऑफर हुआ था रोल
कॉफी विद करण (2023) के एपिसोड में होस्ट करण जौहर ने खुलासा किया कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में शबाना आजमी का रोल पहले शर्मिला टैगोर को ऑफर हुआ था। इस रोल के लिए वो पहली पसंद थीं, लेकिन उस समय स्वास्थ्य कारणों से वह हां नहीं कह सकी थी।
इस फिल्म का हिस्सा बनी एक्ट्रेस
शर्मिला टैगोर ने 14 सालों के बाद बंगाली फिल्म में वापसी की है। फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज हुई है। ‘पुरातन’ से पहले शर्मिला टैगोर आखिरी बार बंगाली सिनेमा में फिल्म ‘अंतहीन’ में नजर आई थी। जो साल 2009 में रिलीज हुई थी।शर्मिला टैगोर फिल्म अमर प्रेम (1972), आराधना (1969), अनुपमा (1966), कश्मीर की कली (1964), और सफर (1970) के लिए जानी जाती हैं।
