Parineeti-Raghav Announce Pregnancy: परिणीति-राघव ने दी खुशखबरी तो खुशी में झूमी मौसी प्रियंका, कैटरीना-अनन्या ने भी बरसाया प्यार

Parineeti-Raghav Announce Pregnancy: बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा ने कुछ देर पहले ही अपने पति राघ चड्ढा के साथ मिलकर फैंस को ये जानकारी दी है कि दोनों की जिंदगी में जल्द ही एक नया मेहमान आने वाला है। परिणीति-राघव के इस अनाउंसमेंट के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री दोनों पर प्यार बरसा रही है।

Parineeti-Raghav Announce Pregnancy: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बबली हीरोइन परिणीति चोपड़ा ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को ये जानकारी दी है कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा के साथ मिलकर एक प्यारा सा पोस्ट किया है, जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि इन दिनों की जिंदगी में जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। परिणीति-राघव के द्वारा किए गए अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस इन पर प्यार बरसा रहे हैं और बधाइयां दे रहे हैं। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इस कपल के लिए दुआएं मांग रही है। भूमि पेडनेकर से लेकर अनन्या पांडे समेत कई सारी हसीनाओं ने परिणीति के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया है और खुशी जाहिर की है।

Katina Priyanka Ananya on Parineeti Pregnancy

Image Source: Parineeti Chopra Insta

अदाकारा अनन्या पांडे ने लिखा है, "क्या बात है परिणीति... मेरी तरफ से आप दोनों को बहुत बहुत बधाई।" हुमा कुरैशी और सोनम कपूर ने लिखा है, "बधाई हो डार्लिंग।" भूमि पेडनेकर और नेहा धूपिया जैसी हसीनाओं ने भी परिणीति की प्रेग्नेंसी की खबर पर खुशी जाहिर की है और कपल को बधाई दी है।

End of Feed