Parineeti Chopra Instagram post: बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा पर फैंस ने सगाई के दिन जमकर प्यार बरसाया था। फैंस परिणीति और राघव की सगाई के लिए काफी एक्साइटेड थे, जिस कारण इनके खास दिन पर उन्होंने जमकर प्यार की बरसात की और इन्हें काफी स्पेशल फील कराया। अदाकारा परणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को शुक्रिया कहा है। परिणीति ने पोस्ट में लिखा है कि वो उन सभी लोगों को शुक्रिया अदा करती हैं, जिन्होंने उनकी इंगेजमेंट-डे को इतना खास बनाया।
Parineeti Raghav
परिणीति चोपड़ा ने पोस्ट में लिखा है, 'पिछले कुछ दिनों में लोगों ने राघव और मुझ पर खूब सारा प्यार लुटाया है। लोगों द्वारा मिले इस प्यार के लिए हम उन्हें शुक्रिया कहते हैं। पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए काफी पॉजिटिव रहे हैं, खास करके इंगेजमेंट वाला दिन मिले प्यार ने हमें काफी खुश किया है। हम दोनों अलग-अलग दुनिया से आते हैं। हमें ये जानकर खुशी हुई कि हमारी दुनिया एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। हम एक नई जिंदगी की शुरुआत करने को तैयार हैं, जो आप सभी की शुभकामनाओं संग शुरू हो रही है। हम मीडियावालों का भी शुक्रिया अदा करते हैं। सगाई के दिन हमारा साथ देने और हमारा उत्साह बढ़ाने के लिए आप सभी का शुक्रिया।'
बता दें परिणीति चोपड़ा ने सगाई से पहले अपने और राघव चड्ढा के रिश्ते को लेकर कभी कुछ नहीं कहा था। दोनों ने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी। अदाकारा परिणीति चोपड़ा की यही खास बात रही है कि उन्होंने कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ नहीं कहा है।
