Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: परिणीति चोपड़ा को आशीर्वाद देने 23 सितम्बर के दिन भारत आएंगी Priyanka Chopra

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। अदाकारा परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ घर बसा रही हैं। खबरें हैं कि परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी इस खास मौके पर आशीर्वाद देने के लिए पहुंचेंगी। प्रियंका 23 सितम्बर के दिन परिणीति-राघव की शादी के फंक्शन में शामिल होंगी।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) जल्द ही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की दुल्हन बनने जा रही हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने कुछ वक्त पहले ही अपने रिश्ते आधिकारिक तौर पर स्वीकारा था, जिसके बाद से ही इनके फैंस शादी का इंतजार कर रहे थे। खबरें हैं कि परिणीति-राघव की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं, जिनमें चुनिंदा लोग ही शामिल हुए हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा खास लोगों के बीच ही शादी करना चाहते थे, जिस कारण बहुत कम लोगों को ही न्योता भेजा गया था। हालांकि शादी सम्पन्न होने के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने दोस्तों और करीबियों के लिए एक शानदार रिसेप्शन रखेंगे, जिसमें कई सितारे और राजनेता शामिल होंगे। इस लिस्ट में परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का भी नाम है।

Priyanka will join Parineeti Wedding

Priyanka will join Parineeti Wedding

23 सितम्बर के दिन भारत आएंगी Priyanka Chopra

एंटरटेनमेंट पोर्टल बॉलीवुड लाइफ की ताजा रिपोर्ट की मानें तो अदाकारा प्रियंका चोपड़ा 23 सितम्बर के दिन परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए भारत आएंगी। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी बेटी भी आएगी। परिणीति चोपड़ा का रिसेप्शन राजस्थान के उदयपुर में होगा। प्रियंका चोपड़ा सीधे उदयपुर ही पहुंचेंगी और परिणीति-राघव को आशीर्वाद देंगी।

End of Feed