परिणीति-राघव की शादी में शामिल नहीं हुईं Priyanka Chopra, अब मां Madhu Chopra ने बताया असली कारण

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी बीते दिन यानी 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में हो गई है। इस शादी में परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हुईं। ऐसे में अब मां मधु चोपड़ा ने प्रियंका के ना शामिल होने की वजह बताई है।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और 'आम आदमी पार्टी' के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी रविवार को उदयपुर में हो गई है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में आए मेहमानों के लिए ताज लेक पैलेस और द लीला में कमरे बुक किए गए थे। इस शादी में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। लोगों हैरान तब हुए जब उन्होंने परिणीति की शादी में उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को नहीं देखा। ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चपड़ा (Madhu Chopra) ने इस शादी में एक्ट्रेस के शामिल ना होने का असली कारण बताया है।

Parineeti Chopra-Priyanka Chopra

मधु चोपड़ा ने पैपराजी को बताया कि प्रियंका चोपड़ा अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाईं। उन्होंने यह भी कहा कि शादी बेहद मजेदार रही। मधु चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा की काफी तारीफ की और बताया कि दुल्हन की आउटफिट में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

End of Feed