Parineeti Chopra Net worth: मुंबई में आलीशान घर और कई लग्जरी गाड़ियों की मालकिन हैं परिणीति, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 06:25 AM IST

Priyanka Chopra Net Worth: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का जन्मदिन है। एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपर हिट फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनकी नेटवर्थ और इनकम के बारे में जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का आज जन्मदिन हैं
  • एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं
  • करोड़ों की संपत्ति की मालकीन हैं एक्ट्रेस

Happy Birthday Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजिन सिस्टर हैं। लेकिन उन्होंने फिल्मों में आने के लिए कभी भी प्रियंका का साहरा नहीं लिया। एक्ट्रेस जब विदेश से भारत लौटीं तो उन्होंने यशराज प्रोडक्शन की पीआर टीम के साथ काम करना शुरू कर दिया। परिणीति ने कभी नहीं सोचा था कि वो फिल्मों में आएंगी। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म सात खून माफ के सेट पर उनकी एक्टिंग में दिलचस्पी बढ़ीं। फिल्मों के प्रमोशन के दौरान परिणीति को एहसास हुआ कि उन्हें फिल्मों में काम करना चाहिए। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग स्कूल ज्वाइन किया। परिणीति ने इससे पहले ऐसी ही कास्टिंग डायरेक्टर के सामने ऑडिशन दिया था। परिणीति का ऑडिशन वीडियो आदित्य चोपड़ा को बेहद पसंद आया था। इसके बाद आदित्य ने परिणीति को एक साथ तीन फिल्में ऑफर की।

parineeti chopra (1)

parineeti chopra

परिणीति ने रणवीर सिंह की फिल्म लेडी वर्सेज रिकी बहल में सपोर्टिंग एक्ट्रेस के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के साथ फिल्म इश्कजादे में नजर आई थीं। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। एक्ट्रेस रियल लाइफ में बेहद लग्जिरियस लाइफ जीती हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी प्रॉपर्टी, इनकम और नेटवर्थ के बारे में बता रहे हैं।

End of Feed