Parineeti Chopra Mumbai Home Video: बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा का नाम काफी लम्बे समय से जुड़ रहा था। बीते कुछ दिनों में ये दोनों कई बार साथ देखे गए हैं, जिसके बाद ये कयास तेज हो चुके हैं कि ये जल्द ही शादी करने वाले हैं। शादी करने से पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने ग्रैंड सगाई करने का फैसला लिया है, जिसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि 13 मई के दिन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूसरे की उंगली में प्यार की अंगूठी पहनाएंगे और जन्म-जन्म का रिश्ता बांधने की तरफ पहला कदम उठाएंगे। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा में से किसी ने भी अभी अभी तक इस मामले में अपनी जुबान नहीं खोली है लेकिन अदाकारा परिणीति चोपड़ा के सजे हुए घर ने इस बात पर पक्की मुहर लगा दी है।
Parineeti Chopra
टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ अदाकारा परिणीति चोपड़ा के मुंबई वाले घर के बाहर की वीडियो लग गई है। अदाकारा परिणीति चोपड़ा का ये घर पूरी तरह से सजा हुआ है। परिणीति चोपड़ा के घर की वीडियो से साफ हो गया है कि वो दुल्हन बनने की तैयारी कर रही हैं। आप परिणीति चोपड़ा के मुंबई वाले घर की वीडियो नीचे देख सकते हैं:
परिणीति-राघव की सगाई में शामिल होंगे घरवाले
अदाकारा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में केवल उनके घरवाले शामिल होंगे। सुनने में आ रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में बॉलीवुड सितारे नहीं आएंगे क्योंकि दोनों केवल घरवालों के साथ इस खुशी को एन्जॉय करना चाहते हैं।
