Parineeti Chopra and Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की सगाई हो गई है। कपल की सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। कपल इन दिनों अपनी शादी का वेन्यू तलाश रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल ने शादी का वेन्यू चुन लिया है। राघव और परिणीति उदयपुर में शादी कर सकते हैं। उदयपुर बॉलीवुड सितारों के लिए मोस्ट पॉपुलर वेडिंग डेस्टिनेशन हैं। परिणीति से पहले प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ समेत कई सितारों ने अपने पार्टनर संग नई शुरुआत की है।
parineeti chopra and raghav chadha (credit pic: instagram)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति और राघव द ओबेरॉय उदय विला में शादी करेंगे। ये विला पिछोला झील के किनारे पर है। विला से झील का खूबसूरत नजारा दिखता है। कपल का वेडिंग वेन्यू बहुत ही खूबसूरत है।
उदयपुर में शादी करेंगे परिणीति- राघव
राघव और परिणीति की शादी ट्रेडिशनल अंदाज में होगी। कपल की शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। कपल इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे। कपल सितंबर से नवंबर महीने के बीच में शादी कर सकते हैं।
परिणीति और राघव हाल ही में अपने फैंस के साथ स्पॉट हुए थे। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। परिणीति और राघव ने 13 मई को सगाई की थी। कपल ने एक- दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। परणीति और राघव के परिवार एक- दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। परिणीति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
