Parineeti-Raghav Wedding: लाइटों से जगमगाया परिणीति-राघव का वेडिंग वेन्यू, महल जैसा सजा मंडप, देखें VIDEO

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 23, 2023, 09:39 AM IST

Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अब जल्द ही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। राघव और परिणीति अपनी शादी के लिए दिल्ली से उदयपुर के लिए पहुंच चुके हैं। अब दोनों का वेडिंग वेन्यू भी दुल्हन की तरह सज गया है।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। राघव और परिणीति अपनी शादी के लिए दिल्ली से उदयपुर पहुंच गए हैं। अब 24 सितंबर यानी कल दोनों की शादी होनी है। राघव और परिणीति की शादी राजस्थान के उदयपुर में होनी है। जिसके लिए अब दोनों का वेडिंग वेन्यू दुल्हन की तरह सज गया है। राघव और परिणीति की शादी में नो फॉन पॉलिसी अपनाई जा रही है। जिससे उनकी शादी की तस्वीरें पहले से ही लीक ना हो जाएं। हालांकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें उनका वेडिंग वेन्यू नजर आ रहा है।

End of Feed