Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अब जल्द ही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग शादी रचाने वाली हैं। दोनों राजस्थान के उदयपुर में 24 सितंबर 2023 को सात-फेरे लेने वाले हैं। हालांकि परी और राघव की शादी की तैयारियां अब शुरू हो गई हैं। मुंबई में परिणीति का घर सज गया है, वहीं दिल्ली में राघव चड्ढा के घर की डेकोरेशन भी पूरी हो गई हैं। दोनों की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
Parineeti Chopra and Raghav Chadha Sufi Night
यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: सजने लगा मंडप, शुरू हुई तैयारी! करीब आई परी-राघव की शादी की घड़ी
परिणीति और राघव की शादी के फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। बीते दिन राघव और परिणीति सूफी नाइट में झूमते नजर आए हैं। परिणीति और राघव ने इसी साल 13 मई को सगाई की थी। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
मेहमानों ने लिया सूफी नाइट का लुफ्त
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। बीते दिन सूफी नाइट आयोजित की गई है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और क्रिकेटर हरभजन सिंह समेट कई बड़े सितारे नजर आए हैं। अब दोनों के मेहंदी, संगीत और हल्दी के फंक्शन भी आयोजित किए जाएंगे। इन सब के बाद 24 सितंबर को राघव और परिणीति हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएगा। शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार वाले ही नजर आने वाले हैं। सूफी नाइट का आयोजन दिल्ली में राघव चड्ढा के घर पर किया गया है।
