Parineeti Chopra-Raghav Chadha के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, डिलीवरी के लिए अस्पताल में हुईं भर्ती

Parineeti Chopra Admitted In Hospital For Delivery: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। एक्ट्रेस को लेकर खबर आ रही है कि उन्हें डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं राघव चड्ढा भी अपनी पत्नी के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने अगस्त में प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी।

Parineeti Chopra Admitted In Hospital For Delivery: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन करियर से इतर परिणीति चोपड़ा अब जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखने वाली हैं। दरअसल, परिणीति चोपड़ा जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। शादी के दो साल बाद एक्ट्रेस और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) माता-पिता बनने वाले हैं। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने 25 अगस्त को इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। वहीं अब एक्ट्रेस को लेकर ये भी बताया जा रहा है कि उन्हें डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनके साथ-साथ राघव चड्ढा भी पहुंचे हैं।

parineeti chopra delivery

फोटो क्रेडिट- परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर राघव चड्ढा भी पत्नी का ख्याल रखने और उनके साथ रहने के लिए अस्पताल पहुंच चुके हैं। बता दें कि बीते दिन परिणीति चोपड़ा को लेकर खबर आई थी कि वह बेबी की डिलीवरी के लिए दिल्ली आ चुकी हैं और जल्द ही उनके घर नन्हे मेहमान की किलकारी भी गूंज सकती है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को लेकर अटकलें लग रही हैं कि दिवाली के खास मौके पर उनके परिवार में नन्हा मेहमान कदम रख सकता है। ऐसे में ये दिवाली उनके लिए और भी ज्यादा खास होने वाली है।

End of Feed