Nikitin Dheer Instagram Story: आज बुधवार को सिनेमाजगत ने अपना नायाब सितारा खो दिया। महाभारत में कर्ण फ़ेम पंकज धीर( Pankaj Dheer) का आज निधन हो गया। 68 की उम्र में पंकज धीर ने अंतिम सांस ली। आज दोपहर को जब यह खबर सामने आई तो, हर कोई हैरान हो गया था। शाम को मुंबई में पंकज धीर का अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें उनके बेटे निकितन धीर फूट-फूटकर रो रहे थे। निकितन धीर, पंकज धीर के बेटे थे और अपने पिता की मौत से वह गहरे सदमे में हैं। पंकज धीर की मौत से पहले बेटे ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया था जो जमकर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं।
Image Source: Instagram
एक्टर निकितन धीर( Nikitin Dheer) ने पिता पंकज धीर( Pankaj Dheer) की मौत से कुछ घंटों पहले इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने भगवान शिव से जुड़ी बातें लिखी थी। उनकी इस पोस्ट पर नजर डाले तो लिखा था, " जो भी आ रहे है, आने दो, जो भी रुक रहा है उसे रुकने दो, जो भी जा रहा है उसे जाने दो, एक शिव भक्त के रूप में केवल बोलो 'शिवप्रणाम' वह खुद सबकुछ संभाल लेंगे। उनकी इस आध्यात्मिक स्टोरी को देखकर लग रहा है कि उन्हें जीवन में आने वाली परेशानियाँ पहले ही नजर आ गई थी। अब पंकज धीर की मौत के बाद लोग इस स्टोरी को जोड़कर देख रहे हैं।
कैंसर ने ली पंकज धीर की जान
बताते चले कि पंकज धीर ने टीवी शो महाभारत में 'कर्ण' का किरदार किया था। यह किरदार इतना जीवंत था कि लोग उन्हें आज भी उसी रूप में देखते हैं। पंकज धीर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे, हालांकि कुछ महीने पहले उनका कैंसर ठिक हो गया था, जो बाद में फिर से उभर आया। 68 की उम्र में अभिनेता कैन्सर से जंग हार गए और उनकी मौत हो गई। पंकज धीर के अंतिम संस्कार में सलमान खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, दीपिका कक्कड़, मिका सिंह और अरबाज खान जैसे स्टार्स शामिल हुए। उनके जाने से इंडस्ट्री में दुख का माहौल नजर आया।
