Pallavi rejected The Bengal Files: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा पल्लवी जोशी ने द बंगाल फाइल्स के लिए अपने पति विवेक अग्निहोत्री के साथ हाथ मिलाया है। पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री पर ये आरोप लहगते रहते हैं कि ये एक-दूसरे के साथ ही काम करते हैं। पल्लवी जोशी ने इस आरोप के बारे में बात करते हुए कहा कि जब बंगाल फाइल्स का ऑफर विवेक ने उन्हें दिया था तो अदाकारा ने इसे करने से इंकार कर दिया था। पल्लवी जोशी ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बात करते हुए बताया है कि विवेक ने जो किरदार लिखा था, उन्हें लग रहा था कि वो उसके साथ न्याय नहीं कर पाएंगी, जिस कारण उन्होंने पहले इसे करने से रिजेक्ट कर दिया था।
Image Source: The Bengal Files
पल्लवी जोशी के अनुसार, ""मैं इतना ज्यादा टेंशन में थी जब विवेक ने मुझे पहले कहा थाकि ये रोल तुम्हें करना है। एक तो मां भारती की छवि। सबसे पहले तो एक इतनी बड़ी जिम्मेदारी कि जिसको हम भारत माता कहते हैं, जो हर भारतीय की कल्पना में एक मां है। सबसे पहले क्या मैं वो दिख पाऊंगी? दूसरा जो उम्र उसकी दिखाई है, उस उम्र तक पहुंचना क्या मेरे लिए संभव होगा ये समझ पाना कि उस उम्र में जाकर क्या-क्या हो जाता है आपके दिमाग के साथ... आपके शरीर के साथ? क्या वो सब मैं उस तरह से व्यक्त कर पाऊंगी।?
"तो मैंने पहले मना कर दिया था विवेक को। मैंने कहा कि किसी और एक्ट्रेस को ले लो, जो शायद उस उम्र के नजदीक हो, उसमें से किसी को कास्ट कर लेते हैं। बहुत सीनियर एक्ट्रेसेस हैं हमारे यहां। तो हमने बहुत सोचा उसके बारे में लेकिन विवेक के दिमाग में जो छवि थी, वो शायद उनमें नजर ही नहीं आ रही थी किसी में... इसके बाद मैंने ये रोल करने के लिए हां बोला।"
पल्लवी जोशी ने उनके पति विवेक अग्निहोत्री पर एक एजेंडे के तहत फिल्में बनाने पर भी जुबान खोली और बताया, "हमारे देश के लोगों में आज भी सीधी-सच्ची बात करना नहीं आता है। अगर कोई सीधी बात करता है तो वो गिल्ट से भर जाता है। हमने द कश्मीर फाइल्स में सच दिखाया था। आप बताइए कि कश्मीर से किन्हें भागना पड़ा था? जो वहां से भागे हमने उनकी कहानी बताई। बॉलीवुड ने कई फिल्में बनाई, जिनमें दिखाया गया कि वहां के लोग आतंकवादी कैसे बनते हैं, तब तो कोई सवाल नहीं पूछता है।"
