Raghav Chadha and Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं, जिसके बाद अब परिणीति चोपड़ा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में परिणीति चोपड़ा यह साफ तौर पर कहती नजर आ रही हैं कि वह एक नेता के साथ तो कभी शादी नहीं करेंगी। अब राघव चड्डा के साथ रिलेशनशिप की खबरों के बीच इस पुराने वीडियो को देखकर फैंस परिणीति चोपड़ा को काफी ट्रोल कर भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में परिणीति से पूछा जाता है कि वह एक एक्टर, नेता, स्पोर्ट्समैन में से किस के साथ शादी करना चाहेंगी। जिसके जवाब में परिणीति यह साफ कर देती हैं कि एक पॉलिटीशियन तो ऑप्शन में भी नहीं है।
परिणीति के बयान पर छूटी फैंस की हंसी
परिणीति चोपड़ा ने यह बयान अपनी फिल्म जबरिया जोड़ी के प्रमोशन के दौरान दिया था। वायरल वीडियो में परिणीति अपने को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा संग नजर आ रही है। जब फिल्म के प्रमोशन के दौरान परिणीति चोपड़ा से पूछा जाता है कि क्या वह पॉलीटिशियन से कभी शादी करने के बारे में सोचेंगी तो उन्होंने साफ साफ मना कर दिया।
परिणीति ने कहा, 'मेरे पास और भी बहुत से अच्छे ऑप्शन हैं, लेकिन किसी नेता से शादी नहीं करना चाहूंगी।' जिसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जिस वजह से परिणीति का यह बयान सुनकर फैंस की हंसी छूट गई है।
हार्डी संधू ने बताई सच्चाई
राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा का रिलेशनशिप के बारें में बात करते हुए हार्डी संधू ने बताया, 'मैं बहुत खुश हूं कि ये आखिरकार हो रहा है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैंने उन्हें फोन किया और बधाई दी। अपनी मूवी के टाइम पर भी हम शादी के बारे में बात करते थे तो परिणीति यही कहती थी कि वह तब ही शादी करेगी जब कोई अच्छा लड़का मिल जाएगा'
