Oppenheimer Box Office Collection: हॉलीवुड फिल्म ओपेनहाइमर का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है। भारत में भी ओपेनहाइमर के सभी शोज हाउसफुल जा रहे हैं। क्रिस्टोफर नोलन की भारत में तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। उनकी सभी फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। ओपेनहाइमर से पहले नोलन की डनकर्क, टेनेट को फैंस ने खूब पसंद किया है। आइए जानते हैं ओपेनहाइमर ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कलेक्शन किया।
oppenheimer B.O Collection (credit pic: instagram)
ओपेनहाइमर को फर्स्ट डे पर जबरदस्त ओपनिंग मिली है। ओपेनहाइमर में वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है। ओपेनहाइमर को परमाणु बम का फॉदर कहा जाता है। सिलियन मर्फीस, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, एमिली ब्लंट, मैट डैमन और रामी मलिक समेत कई कलाकार हैं।
ओपेनहाइमर को मिली बंपर ओपनिंग
फिल्म ने पहले दिन 13 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। ओपेनहाइमर ने टॉम क्रूज की मिशन इंपॉसिबल 7 के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है। मिशन इंपॉसिबल 7 ने पहले दिन 12.50 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म के लीड एक्टर सिलियन मर्फीस ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म के निर्देशक नोलन लोगों को अलग दुनिया में ले जाते हैं।
ओपेनहाइमर के साथ हालीवुड फिल्म बॉर्बी भी कल रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों के रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बॉर्बी ने बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। इसके अलावा ओटीटी पर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की बवाल रिलीज हुई थी।
