Aishwarya Rai Trolled Airport: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हाल ही में अपनी बेटी अराध्या और पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। अभिषेक और ऐश्वर्या कैजुल आउटफिट में नजर आए। पोन्नियन सेल्वन एक्ट्रेस ने पैपराजी को कई पोज दिए। ऐश्वर्या की बेटी अराध्या (Aradhya) ने पैपराजी को नमस्ते किया। अराध्या का क्यूट जेश्चर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। जूनियर बच्चन लंबे समय बाद अपने परिवार के साथ दिखाई दिए। ऐश्वर्या और अभिषेक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ऐश्वर्या राय को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक्ट्रेस ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं। एक्ट्रेस का ड्रेसिंग लुक यूजर्स को पसंद नहीं रहा है।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या राय
एक यूजर ने लिखा, मुझे ऐश्वर्या पंसद हैं। लेकिन उसका ड्रेसिंग स्टाइल बिल्कुल पसंद नहीं आया। दूसरे यूजर ने लिखा, ऐश्वर्या का आउटफिट डिजास्टर है। तीसरे यूजर ने लिखा, ऐसा हेयरकलर कौन करवाता है। आज के समय में। चौथे यूजर ने लिखा, ऐश्वर्या का शादी के बाद इसका फैशन स्टाइल खराब हो गया है। कई लोगों का कहना है कि अराध्या इतनी बड़ी हो गई है लेकिन इसका हेयरबैंड अभी तक नहीं बदला है।
ऐश्वर्या और अभिषेक ने साल 2007 में शादी की थी। एक्ट्रेस ने साल 2011 में बेटी अराध्या को जन्म दिया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में पोन्नियन सेल्वन 2 में नजर आई थीं।
