Ananya Pandey - Aditya Roy Kapoor: अनन्या पांडे अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर संग लॉन्ग ड्राइव पर निकली थीं। कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अनन्या और आदित्य कार में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और एक- दूसरे से बातचीत कर रहे हैं। कपल के वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। लॉन्ग ड्राइव के लिए आदित्य और अनन्या कैजुअल लुक में नजर आए। अनन्या ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी थीं। वहीं, आदित्य भी व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में दिखाई दिए।
फोटो में अनन्या पैपराजी को देखते ही अपना मुंह पर हाथ रख लेती हैं। अनन्या की ये तस्वीरें सोशल मडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अनन्या और आदित्य साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
आदित्य -अनन्या की तस्वीरें हुईं वायरल
फैंस भी कपल की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आदि और अनन्या साथ में अच्छे लगे रहे हो। दूसरे यूजर ने लिखा, दोनों साथ में अच्छे लग रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, क्या ये दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं।
इससे पहले भी आदित्य और अनन्या के वेकेशन की तस्वीरें सामने आई थी। कपल ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं किया है। हालांकि करण जौहर ने अपने शो कॉफी विद करण में आदित्य और अनन्या के रिलेशनशिप के बारे में हिंट दिया था।
