Oppenheimer Box Office Collection: क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की फिल्म ओपनेहाइमर (Oppenheimer) का क्रेज बॉक्सऑफिस पर छाया हुआ है। फिल्म में सिलियन मर्फी ने अहम भूमिका निभाई है। सिलियन ने फिल्म में वैज्ञानिक रॉबर्ट जे ओपेनहाइमर का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी फॉदर ऑफ एटॉमिक बम वैज्ञानिक रॉबर्ट जे ओपनेहाइमर के जीवन पर बनी है। क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म को लेकर विवाद भी हो रहा है। लोगों का कहना है कि फिल्म में गीता का अपमान किया गया है। विवाद के बढ़ने की वजह से फिल्म की कमाई पर भी असर पड़ा है।
Oppenheimer Box Office Collection (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Oppenheimer Collection Day 5: सिलियन मर्फी की फिल्म का बढ़ रहा है भारत में विवाद, पांचवें दिन कमाई पर पड़ा असर
ओपेनमहाइमर ने बॉक्स ऑफिस पर 14. 50 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। Sacnilk .com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को 5. 85 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने कुल मिलाकर 67.85 करोड़ का बिजनेस किया है। ओपनेहाइमर में सिलियन मर्फी के अलावा रॉबर्ट डाउनी जूनियर, एमिली ब्लंट मुख्य भूमिका में हैं।
ओपेनहाइमर को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपनेहाइमर में एक सीन को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल फिल्म में अपेनहाइमर सेक्स करने से पहले संस्कृत में गीता के श्लोक पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि इस सीन को फिल्म से हटाया जाना चाहिए। ये हमारी पवित्र किताब गीता का अपमान है। ओपनेहाइमर के साथ बॉर्बी भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
