Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office prediction: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर बज बना हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। करण जौहर 6 साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। रणवीर और आलिया अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। फिल्म कल यानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर, आलिया के अलावा शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म में रणवीर और आलिया की जबरदस्त केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर 8 से 10 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।
जानें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
अगर रॉकी और रानी को पहले दिन धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला तो दूसरे दिन भी 12 से 15 करोड़ की कमाई कर सकती है। फिल्म पहले वीकेंड पर 35 से 40 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। ये सभी आंकड़े है। अभी कुछ भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अपने डिजिटल राइट्स वॉयकॉम और जिओ सिनेमा को 160 करोड़ में बेचा है। इसस पहले करण ने रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म ए दिल है मुश्किल का निर्देशन किया था।
