Paresh Rawal पर जमकर बरसे OMG 2 के प्रोड्यूसर, दिया तगड़ा जवाब

OMG 2 producer on Paresh Rawal: परेश रावल के ओएमजी 2 की कहानी अपना होने के दावे पर को-प्रोड्यूसर अश्विन वार्डे ने पलटवार किया है। उन्होंने एक्टर के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया।

OMG 2 producer on Paresh Rawal: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) इन दिनों चर्चा बने हुए हैं। हाल ही में वो फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आए थे। परेश रावल की ये फिल्म हिट साबित हो गई। बीते दिनों परेश रावल ने एक इंटरव्यू में बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा फिल्म 'ओह माय गॉड 2' (Oh My God 2) की कहानी और आइडिया उनका था, लेकिन उन्हें इसका कोई क्रेडिट नहीं दिया गया। अब इस बारे में 'ओह माय गॉड 2' के को-प्रोड्यूसर अश्विन वार्डे ने पलटवार किया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में....(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Paresh Rawal ने बीच मझधार में Hera Pheri 3 से पीछे खींचे हाथ, ये विवाद बना फिल्म छोड़ने की वजह)

Paresh Rawal omg 2 producer

ओएमजी 2 के प्रोड्यूसर ने कही ये बात (pic credit-instagram)

ओएमजी 2 के प्रोड्यूसर ने कही ये बात

अश्विन वार्डे ने इस बारे में कहा, 'सबसे पहले फिल्म की कहानी निर्देशक अमित राय ने मुझे सुनाई थी। कहानी सुनते ही मुझे लगा कि इसका फॉर्मेट 'ओह माय गॉड' से काफी मिलता-जुलता है। तब अमित ने बताया कि परेश रावल ने उनसे कहा था कि कहानी को 'ओह माय गॉड' की तरह ही लिखा जाए।' अश्विन ने आगे कहा, 'मैं जानता था कि 'ओह माय गॉड' के राइट्स अक्षय कुमार के पास हैं। इसलिए मैंने साफ कहा कि उनकी मंजूरी के बिना इस फिल्म पर काम नहीं किया जा सकता।' अश्विन के मुताबिक, जब अमित राय ने इस बारे में परेश रावल से बात की तो उन्हें बताया गया कि फिल्म के राइट्स उनके पास हैं। इसी के बाद उन्हें पूरी स्थिति समझ में आई। अश्विन वार्डे ने कहा, 'मुझे लगा कि परेश रावल 'ओह माय गॉड' जैसी फिल्म को किसी दूसरे नाम से बनाना चाहते थे। मेरे हिसाब से यह सही तरीका नहीं था। किसी और की बनाई हुई चीज को अपने नाम से इस्तेमाल करना चोरी के बराबर है।'

End of Feed