OMG 2 Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की ओएमजी 2 ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा, गदर 2 को दे रही हैं कड़ी टक्कर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 15, 2023, 09:50 AM IST

OMG 2 Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी है। फिल्म गदर 2 कड़ी टक्कर दे रही है। ओएमजी 2 ने नॉन हॉलिडे में भी अच्छा बिजनेस किया है। आइए जानते हैं ओएमजी 2 ने 4 दिनों में कितने करोड़ की कमाई की है।

OMG 2 Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म ओएमजी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। थिएटर्स में अक्षय की फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म सनी देओल की गदर 2 को कड़ी टक्कर दे रही है। ओएमजी 2 ने पहले दिन भले ही धीमी शुरुआत की। लेकिन फिल्म धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। अक्षय की फिल्म को लॉन्ग वीकेंड का फायदा मिल रहा है। आइए एक नजर फिल्म के बॉलीवुड कलेक्शन पर डालते हैं।

ओएमजी 2 ने ओपनिंग डे पर 10. 50 करोड़ का बिजनसे किया था। फिल्म ने नॉन हॉलिडे वाले दिन भी अच्छा बिजनेस किया है। फिल्म ने 14 अगस्त को 11.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म ने 4 दिन में 54. 61 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने मंडे टेस्ट पास कर लिया है।

End of Feed