बॉलीवुड

Sanjay Dutt को लगी चोट, शूटिंग के दौरान हुआ भयानक हादसा

Sanjay Dutt Injured set of Double Ismart: संजय दत्त के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पिछले हफ़्ते एक्टर अपनी फिल्म का एक्शन सीन शूट कर रहे थे और सीन शूट करते हुए उन्हें चोट लग गई। चोट इतनी ज़्यादा गहरी थी कि उन्हें टांके तक आ गए।

Image

Sanjay Dutt

Sanjay Dutt Injured set of Double Ismart: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त ( Sanjay Dutt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डबल आईस्मार्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं । उन्होंने अपनी फिल्म की घोषणा अपने जन्मदिन पर की थी। हाल में इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई और वह घायल हो गए। संजय दत्त के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पिछले हफ़्ते एक्टर अपनी फिल्म का एक्शन सीन शूट कर रहे थे और सीन शूट करते हुए उन्हें चोट लग गई। चोट इतनी ज़्यादा गहरी थी कि उन्हें टांके तक आ गए।

संजय दत्त डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की फिल्म डबल आईस्मार्ट की शूटिंग कर रहे था जहां उन्हें एक्शन सीन के दौरान चोट लग गई। उन्हें तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया जहां उनके सिर पर टाँके आए। हालांकि एक्टर अब स्वस्थ हैं और शूटिंग पर लौट चुके हैं। बताया जा रहा है कि एक हफ्ते के रेस्ट के बाद एक्टर वापस सेट पर आ गए हैं और शूटिंग दोबारा चालू कर दी है।

डबल आईस्मार्ट एक तमिल मूवी है जो अगले साल मार्च में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में संजय दत्त लीड किरदार में हैं जो एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। इसके अलावा संजय दत्त जल्द ही फिल्म जवान में नजर आएंगे वह शाहरुख खान की फिल्म में कैमियो करने वाले हैं। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार विजय सेथुपथी के साथ फिल्म लीओ में दमदार विलेन बनकर छाने वाले हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article