Sunny Deol Reaction on Fans: इन दिनों बॉलीवुड स्टार सनी देओल( Sunny Deol) अपनी फिल्म गदर 2( Gadar 2 ) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। स्टार को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है वहीं फ़िल्म ने ही अपार सफलता की है। हर जगह सनी देओल के फिल्म की चर्चा हो रही है। इसी चर्चा के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सनी देओल अपने फैंस को दूर करते नजर आ रहे हैं और उनसे चिड़ते हुए दिख रहे हैं। इस विडियो के बाद फैंस उन्हें घमंडी कह रहे हैं और ट्रोल कर रहे हैं।
यह विडियो एक क्लिनिक के बाहर की है जहां सनी देओल अपने गार्ड के साथ निकल रहे है इसी बीच कुछ गरीब महिलाएं उनके साथ फोटो करने के लिए आगे आती हैं लेकिन वह उनको दूर कर देते हैं। सनी अपने मुँह पर उंगली रखते हैं और चुप होने की लिए कहते हैं ऐसा लग रहा है मानो वह उनसे चुप रहने के लिए कह रहे हैं साथ ही उनके गार्ड कह रहे हैं कि हाथ मत लगाओ। जैसे ही यह विडियो लोगों के बीच आई उन्होंने सनी पाजी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोग कमेंट में घमंडी कह रहे हैं और बोल रहे हैं कि फिल्म के हिट होने के बाद सनी पाजी में घमंड आ गया है।
बता दें कि सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिलहाल स्टार अपनी सक्सेस पार्टी एंजॉय कर रहे हैं।
