बॉलीवुड

Jailer Worldwide Collection: रजनीकांत की जेलर ने उड़ाया गर्दा, फिल्म ने 5 दिन में कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 15, 2023, 10:37 AM IST

Jailer Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म जेलर बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने भारत में 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। आइए जानते हैं फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

Image

Jailer Box Office Collection (credit pic: instagram)

Jailer Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) की फिल्म जेलर बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 48. 50 करोड़ का बिजनेस कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। जेलर में रजनीकांत के साथ राम्याकृष्णन, योगी बाबू, शिवकुमार समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में मोहनलाल और तमन्ना भाटिया ने कैमियो रोल प्ले किया है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

फिल्म का निर्देशन नेलशन दिलीपकुमार ने किया है। फिल्म ने सोमवार को 28 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने भारत में 150 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 350 करोड़ का बिजनेस किया है।

जेलर और गदर 2 में कड़ी टक्कर

रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के दिन फिल्म 28 करोड़ की कमाई कर सकती हैं। फिल्म की सक्सेस पर कामल हासन ने रजनीकांत को बधाई दी है। तमिल सिनेमाघरों में फिल्म की ऑक्यूपेंसी रेट 70 प्रतिशत से ज्यादा है। जेलर और गदर 2 में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सनी देओल की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। फिल्म ने 4 दिन में 173. 88 करोड़ की कमाई कर ली है। फैंस के सिर गदर 2 का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। रजनीकांत ने 2 साल बाद जेलर से धमाकेदार कमबैक किया है। इससे पहले उनकी फिल्म अन्नाथे सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article