Sunil Shroff Death: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुनील श्रॉफ( Sunil Shroff) ने लम्बी बीमारी से लड़ते हुए कल अंतिम साँस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया. बीती रात गुरुवार को बॉलीवुड के इस स्टार ने दुनिया छोड़ दी. बताया जा रहा है कि वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था. सुनील आखिरी बार फिल्म OMG 2 में बतौर सहायक के रूप में नजर आए थे.
सुनील श्रॉफ ने बॉलीवुड की कई नामी फिल्मों में सहायक के रूप में काम किया है . वह दीवाना, शिद्दत, ओएमजी 2, अभय , जुली जैसी फिल्मों बतौर सहायक काम कर चुके हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने एक्टर पंकज त्रिपाठी के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें वह हस्ते खेलते दिखाई दे रहे थे. अचानक उनकी मौत की खबर से सभी को गहरा सदमा लगा है. बता दें कि कल बॉलीवुड के एक और कलाकार रिओ कपाड़िया ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया. बॉलीवुड में कल से यह दूसरी दुखद खबर आ रही है.
