Kajol Childrens Review Do Patti: 90 के दशक की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक काजोल (Kajol) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दो पत्ती' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में काजोल के साथ कृति सेनॉन (Kriti Sanon) भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने 'दो पत्ती' (Do Patti) का ट्रेलर लॉन्च किया है, जो ऑडियंस को बेहद पसंद आया है। लोगों की ओर से तारीफ मिलने के बाद अब काजोल के बच्चों 'नीसा देवगन और युग देवगन' ने भी 'दो पत्ती' का ट्रेलर देखकर अपने विचार साझा किए हैं।
न्यूज 18 से बात करते हुए काजोल ने कहा कि उनके बच्चों ने भी 'दो पत्ती' का ट्रेलर देखा। काजोल ने कहा, 'फिल्म का ट्रेलर मेरे दोनों ही बच्चों को बहुत पसंद आया है।' जब बच्चों ने ट्रेलर तो काजोल ने भी कहा कि अब उन्हें यह फिल्म देखनी होगी। एक न्यासा ने 'दो पत्ती' देखने को लेकर कहा कि वो स्विट्जरलैंड में एक्साम्स को लेकर व्यस्त हैं। वहीं दूसरी ओर युग ने केवल सिर हिलाया।
'दो पत्ती' में काजोल को पहली बार एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म में टीवी एक्टर शाहीर शेख को भी कृति सेनॉन के अपोजिट कास्ट किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक चतुर्वेदी ने किया है। यह मूवी सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में कृति सेनॉन बतौर निर्माता प्रोड्यूस भी कर रही हैं। 'दो पत्ती' से पहले कृति सेनॉन और काजोल फिल्म 'दिलवाले' में भी काम कर चुकी हैं।
