Nushrratt mom on her dress in Chhote Chhote Peg Song: बॉलीवुड अदाकारा नुसरत भरूचा के करियर की सबसे हिट फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी का गाना छोटे-छोटे पैग लोगों की जुबान पर आज भी चढ़ा हुआ है। इस गाने में नुसरत भरूचा कार्तिक आर्यन और सनी सिंह के साथ ठुमके लगाती दिखी थीं। नुसरत भरूचा छोटे-छोटे पैग गाने में लाल रंग के कपड़े पहने दिखाई दी थीं। नुसरत भरूचा का ये गाना जब उनकी मां ने देखा था तो वो चौंक गई तीं। अदाकारा की मां ने उनसे कहा था कि क्या वो इस गाने में सिर्फ ब्रा पहनी हुई हैं।
अदाकारा नुसरत भरूचा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें अपनी मां को बताना पड़ा था कि उन्होंने गाने में ब्रा नहीं पहनी है। नुसरत भरूचा के अनुसार, 'जब मेरी मां ने मेरा ये गाना देखा तो वो चौंक गईं। उन्होंने मुझे देखा और पूछा कि क्या ये ब्रा है? मुझे उन्हें समझाना पड़ा कि ये ब्रा नहीं है बल्कि ब्रालेट है। मेरी मां को इसके बारे में नहीं पता था। मुझे बताना पड़ा कि लोग इसे पहनते हैं, ये फैशन में है।'
अदाकारा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'छोटे छोटे पैग गाना देखकर मेरे मां-बाप चौंक गए थे। उन्हें लगा था कि ये क्या है? लेकिन मेरे लिए ये एक गाना था, जिसमें मैंने एक ड्रेस पहनी थी। मेरा ये गाना हिट रहा, लोगों में मुझे पहचान मिली। मुझे लगता है कि वो लोग बाद में समझ गए होंगे कि मैंने क्या पहना था और क्यों पहना था। मैंने कुछ गलत नहीं किया था, तो मुझे ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।' लव रंजन की फिल्मों में नुसरत भरूचा को हमेशा पसंद किया गया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्हें अपने डायरेक्टर पर पूरा भरोसा है कि वो उनसे कुछ गलत नहीं कराएंगे।
